DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां निगरानी के लिए लगाए कैमरा को ही चुरा ले गये थे चोर,तीन ग्रामीण फुटेज से पकड़ाए

बालोद| अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलाई स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में असामाजिक तत्वों के उत्पात का मामला सामने आया है. जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा निगरानी के लिए लगाए कैमरे को ही ग्रामीणों ने चोरी कर लिया था. लेकिन पूरी घटना की रिकार्डिंग हुई थी. जब फुटेज की जांच की गई तो तीन चोर पकडे गये. स्कूल के बाहर लगे एक कैमरे को किसी ने चोरी कर ली थी। जब फुटेज की जांच की गई तो गांव के तीन ग्रामीण पकड़े गये। जिसके बाद अर्जुन्दा पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तुलाराम महिपाल व्याख्याता शा0उ0मा0वि0 भिलाई के द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 28 अगस्त के 2.48 बजे शासकीय उ0मा0वि0 भेलाई के स्कूल के सामने लगे कैमरा को उखाडकर चोरी कर ले गया है। जिसका फुटेज में चेहरा दिख रहा है। जिसे ग्रामीणो द्वारा रेवा निषाद लाकेश साहू, तीरथ के रूप में पहचान किये है। 1 सितम्बर को शाला आने पर पता चला कि चैनल गेट के पास लगे कैमरा नही है, तो ग्राम पंचायत को सूचना दी गई एवं फुटेज को देखा गया तो तीन व्यक्ति दिखाई दिये। फुटेज में दिनांक 28 अगस्त को समय दोपहर 2.48 बजे का है। ग्रामीणो के द्वारा उनकी पहचान रेवा निषाद पिता स्व0 सहदेव, लाकेश पिता नंद कुमार साहू एवं तीरथ पिता अवध राम के रूम में किया गया है।

You cannot copy content of this page