DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्ली की मंहगाई रैली में शामिल होने बालोद जिले से आज रवाना होंगे कांग्रेसी, रैली 4 को

बालोद
बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में रवाना हो रहे हैं l
श्रीमती सुधाकर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होने वाली महंगाई के खिलाफ धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर बालोद जिले से प्रमुख कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जो कि 4 तारीख को दिल्ली में आयोजित रैली एवं धरना में शामिल होंगे।
रैली में शामिल होने वालों में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के अलावा रतीराम कोशमा महामंत्री सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद कृष्णा दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश नुरोटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा शंभू साहू महामंत्री क्रांति भूषण साहू संयुक्त सचिव सागर साहू जिलाध्यक्ष आईटी सेल भूपेंद्र चंद्राकर युवा नेता आईटी सेल रुखसाना बेगम, हसीना बेगम, छबीला सिन्हा, सरोज पटेल, मेघनाथ साहू दुर्गा ठाकुर , खेमिन ढाले अवनी साहू कुलेश्वर देशमुख रोमलाल सिन्हाचित्रसेन साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता रवाना हो रहे है l

You cannot copy content of this page