DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

बालोद। गुरुवार को शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, बालोद के सत्र 2022-23 में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ” उन्मुखीकरण एवं स्वागत कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. जे. के. खलको, सहायक प्राध्यापक सी.डी. मानिकपुरी एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ.सुनीता सांवरिया की उपस्थिति में नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद के बीए,बीएससी, बीकॉम प्रथम/ द्वितीय /तृतीय वर्ष के छात्राओं को समस्त सहायक प्राध्यापकों के द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया एवं महाविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी,भविष्य की गतिविधियां, परीक्षा प्रणाली और अकादमिक गतिविधियां आदि की जानकारी दिया गया।

छात्राओं के द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया तथा छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इस कार्यक्रम में डॉ. जेके खलखो ने संबोधन में छात्राओं का स्वागत किया एवं अनुशासन का महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो.सी.डी मानिकपुरी ने छात्राओं को नियमित महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुनीता सांवरिया के द्वारा लक्ष्य निर्धारण करने पढ़ने और अन्य आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। सहायक प्राध्यापक कलेंद्री रावटे द्वारा महाविद्यालय की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक संतोष राना के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तरुण कुमार, सहायक प्राध्यापक धिवराज भोयर, सहायक प्राध्यापक अमित कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक दीपाली कोरेटी,लैब टेक्नीशियन यशवंत देशमुख, रूपेंद्र ठाकुर एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page