DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामधुनी आयोजन सिर्फ मनोरंजन का साधन न हो, जीवन में उतारने की चीज है- संगीता

गुरूर |संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा रामधुनी के समापन पर ग्राम धनेली पहुंची। जहां वे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। इनके अलावा अन्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, सादिक अली मौजूद रहे। विधायक संगीता सिन्हा ने तीज पर्व पर आयोजित इस रामधुनी के आयोजन के लिए बधाई दी व कहा कि ऐसे आयोजन गांव में होने चाहिए। इससे अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि जगती है। गांव में शांति का वातावरण निर्मित होता है। राम के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। रामधुनी का आयोजन सिर्फ मनोरंजन का साधन ना होकर एक आदर्श और अनुकरणीय होना चाहिए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर बाजार चौक के पास शेड निर्माण की भी घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने उनका करतल ध्वनि से आभार जताया।

You cannot copy content of this page