DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा में विधायक निषाद भी करवा रहे हैं अर्जुंदा में तीज महोत्सव, करू भात के साथ हुई शुरुआत

बालोद। संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में हुए तीजा पोरा महोत्सव की तर्ज पर अर्जुंदा में भी तीज महोत्सव का आयोजन अर्जुंदा में कर रहे हैं। 29 और 30 अगस्त दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के समस्त बहनों को आमंत्रित किया गया है। जहां इसकी शुरुआत सोमवार की रात को करू भात के आयोजन के साथ हुआ।

सुग्घर छत्तीसगढ़ गाने पर प्रस्तुति देती बालिकाएं

शाम से ही महिलाएं करू भात खाने के लिए यहां पहुंची। तो वही 29 अगस्त की रात को छत्तीसगढ़ गाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई। जिसमें बालिका एवं महिला वर्ग में एकल, युगल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप बालिका और महिला वर्ग में फैंसी का आयोजन भी हुआ। मुख्य आयोजन मंगलवार 30 अगस्त को होगा। जिसमें बालिका व महिला वर्ग में कुर्सी दौड़, महिला वर्ग में रस्सा खींच, बालिका महिला वर्ग में मटका फोड़, बालिका महिला चम्मच गोली दौड़, बालिका महिला सुई धागा दौड़, बालिका वर्ग खो-खो, बालिका कबड्डी, बालिका व महिला वर्ग मेंहदी प्रतियोगिता, बालिका महिला वर्ग रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही मंगलवार की रात्रि 9 बजे सिकोला अर्जुंदा पुराणिक साहू के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम लहर गंगा की प्रस्तुति भी होगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजक राजीव युवा मितान क्लब अर्जुंदा नगर है तो वही हरियाली तीज के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के सौजन्य से यह तीज महोत्सव हो रहा है।

You cannot copy content of this page