DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गुंडरदेही ने निकाली बाइक रैली, विधायक कुंवर सिंह निषाद को सौंपा ज्ञापन

बालोद। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक गुंडरदेही बालोद जिला में अनिश्चत कालीन हड़ताल व आंदोलन का आठवां दिन में ब्लाक संयोजक वेद प्रकाश यदु व गुंडरदेही ब्लाक पर्यवेक्षक जिला प्रतिनिधि घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुंडरदेही से अर्जुन्दा तक बाइक रैली निकाली। अर्जुन्दा पहुंच विधायक कुंवर निषाद को ज्ञापन दिया गया। फेडरेशन के प्रमुख मांग केंद्र के समान 38%डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए भत्ता देने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

200 कर्मचारी अधिकारी के द्वारा बाइक रैली निकाली गई थी। जो गुंडरदेही धरना स्थल से लेकर विधायक निवास अर्जुन्दा पहुँचकर फेडरेशन के सभी पदाधिकारी व समस्त कर्मचारी अधिकारी अपने जायज मांग के लिए ज्ञापन सौपा और विधायक से निवेदन कर अपने मांगों को लिखित पत्र द्वारा मुख्यमंत्री के पास रखने का आग्रह किया। उसके पश्चात विधायक के द्वारा तत्काल पत्र जारी कर सभी कर्मचारी अधिकरियों को आश्वासन दिलाया और कहा कि जल्द ही आप सभी का मांग पूरा किया जाएगा। उसके पश्चात सभी कर्मचारी अधिकारी धरना स्थल पर आकर कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित किया गया। मंच का संचालन डॉ बुसरा परवीन ने किया। आंदोलन में प्रमुख रूप से देवेंद्र हरमुख जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,डी एस भारद्वाज प्रांताध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, अभिलाषा मिश्रा,विनोद जैसवार छ ग स्वास्थय मैदानी कर्मचारी संघ, सी के बारषागड़े,रवि वर्मा,मनेश सोनी, जीएचके मधुकर , कुंदन साहू आर एच ओ संघ , नरेंद्र अग्रवाल राजस्व निरीक्षक यशवंत साहू, अनुसुइया देवांगन, डी आर देवांगन, हबलाल बोरकर, जीवन लाल पटेल, मकसूदन यादव, गोकुल यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, गिरवर लाल निर्मल, राम निवास साहू, चंद्रकांता ठाकुर ,प्रभा ठाकुर, अर्जुन सिंह तारम, अर्जुन सिंग मंडावी, अविनाश यादव ,चंद्रशेखर गौतम, जे आर साहू,एस आर रंगारी, सोमन तारम ,मोकेस्वर हिरवानी, प्रतिभा त्रिपाठी,भरद्वाज टंडन ,संजय शुक्ला,विजय शंकर साहू,मनीष कुमार जांगडे,भवानी साहू,,अजय नामदेव ,धर्मेंद्र साहू, ,चन्द्र शेखर गौतम ,खेमराज साहू , छबिलाल साहू,अविनाश यादव,यशवंत देवांगन,अनिल सोनी,रोशन प्रजापति स्वास्थय विभाग,द्रोण कुमार सार्वा,गजानंद शामिल रहे।

You cannot copy content of this page