DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश उत्सव पर सेम्हरडीह में हीरेश का मानस गान 2 को


डौंडीलोहारा। सपीप ग्राम सेम्हरडीह में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर अलहा उदल गणेश उत्सव समिति द्वारा 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक हिरेश सिन्हा कृत जय मां विंध्यवासिनी मानस मंडली का आयोजन ग्राम सेम्हरडीह के गौठान चौक पर किया जा रहा है। गणेश उत्सव समिति के संचालक केशव निषाद ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में कोविड 19 के कारण से गांव में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हो पाया था, लेकिन कोरोना वायरस से नियंत्रण पाने के पश्चात गणेश उत्सव समिति व समस्त ग्रामवासी के अथक प्रयास से पुनः छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक हिरेश सिन्हा का कार्यक्रम कराने का प्रयास कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष लव कुमार नायक ने यह जानकारी दी।

You cannot copy content of this page