निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा में लगाया गया आधार अपडेशन कैम्प



दल्लीराजहरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विगत दिनों डाक विभाग दल्लीराजहरा द्वारा नगर के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा में डाक विभाग द्वारा आधार अपडेशन का कैंप लगाया गया। दल्लीराजहरा नगर के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि यूआईडीएआई के अनुसार प्रत्येक बच्चा जब 5 साल का हो जाये तो उसकी बायोमेटिक डिटेल अपडेट करना जरूरी है, इसी तरह बच्चे की उम्र 15 साल होने पर भी उनकी बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करानी पड़ती है, इसी उद्देश्य को लेकर नगर के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 दिन का शिविर लगाया गया। जहां डाक विभाग के आधार आपरेटर विवेक भारद्वाज द्वारा उक्त स्कूल के 350 बच्चो का आधार अपडेशन निःशुल्क किया गया।निर्मला स्कूल द्वारा आधार सम्बन्धी किये गए कार्य के लिए पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल की सराहना की और डाक विभाग का आभार व धन्यवाद प्रकट किया गया है।

You cannot copy content of this page