DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेता हो तो ऐसा-किसानों की फसल बचाने, पूर्व विधायक भैयाराम खुद पहुंचे गंगरेल माइनर का गेट खोलने

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने किसानों की पानी की समस्या को सुलझाने के लिए गंगरेल डैम के दो माइनर से गेट खोलने की पहल की। बता दे कि बारिश न होने से और सिंचाई के साधन ना होने के चलते किसानों की फसल खराब हो रही थी। जिसके चलते लगातार गुरूर क्षेत्र के विभिन्न गाँव के किसान मांग कर रहे थे लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा जा रहा था। कर्मचारी ना होने का हवाला दिया जा रहा था। हाल ही में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में भी है। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक द्वारा विभाग के अफसरों द्वारा टालमटोल करने के बाद खुद ही गेट खोलने के लिए गुरूर के निर्धारित स्थान दर्रा व डढारी गेट पर निकल पड़े । पूर्व विधायक को ऐसा करते देख सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में कर्मचारियों की व्यवस्था कर गेट खोला गया। तब तक गेट खोलने में स्वयं पूर्व विधायक श्री सिन्हा व अन्य कांग्रेसी जुटे रहे। गेट खुलने के बाद अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा। विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के इस प्रयास पर धनेली, बोड़रा, दर्रा दुबचेरा सहित अन्य गांव के किसानों ने आभार जताया। इस दौरान प्रमुख रूप से सुमित राजपूत संयुक्त महामंत्री, प्रमोद सोनवानी,उपाध्यक्ष नगर पंचायत हेम धुर्वे एल्डरमेन, गजेंद्र मंडावी अध्यक्ष युवा कांग्रेस, तुलेश सिन्हा महासचिव युवा कांग्रेस, सीताराम सोरी महासचिव युवा कांग्रेस, उत्तम साहू बुथ अध्यक्ष उपस्थित थे। उक्त गेट खुलने से दुपचेरा शाखा और डढ़ारी शाखा में भी सिंचाई होगी।

You cannot copy content of this page