DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोड़ेना में डायरिया की खबर सुन हाल जानने पहुंचे पूर्व जनपद सदस्य क्रांति भूषण

बालोद| ग्राम बोडेना में डायरिया के प्रकोप की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य होने के नाते रविवार को क्रांति भूषण साहू निवासी भरदाकला, बोडेना ग्राम पहुंचे. ग्राम के दीनदयाल साहू, सोहन पटेल, केशो राम साहू, मोरध्वज एवं ग्राम कोटवार से स्थिति के बारे में पूरी जानकारी लिया. उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. गांव में स्थित पानी की टंकियों का सफाई कर उपचारित किया गया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरदा कला के प्रभारी वर्मा से मोबाइल पर जानकारी ली गई. उन्होंने बताया कि भर्ती किए जाने योग्य मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अर्जुंदा में भर्ती किया गया है. बहुत से पीड़ित लोग स्वास्थ लाभ लेकर घर जा चुके है. स्थिति नियंत्रण में है. ग्रामीणों ने स्वास्थ विभाग के कार्य प्रणाली पर संतोष जाहिर किये है.

You cannot copy content of this page