DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्व देवाशीष पवार की श्रद्धांजलि सभा 29 को, शामिल होंगे प्रदेश के बड़े नेता

बालोद। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र देवाशीष पवार के तेरहवीं कार्यक्रम व श्रद्धांजलि सभा 29 अगस्त को महेश्वरी भवन बालोद में रखी गई है। इस शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , सांसद मोहन मंडावी सहित भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के साथ साथ प्रदेशभर के नेतागण, गणमान्य नागरिक इस शोक सभा में उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व श्रद्धांजलि प्रकट करेंगे। जिन्हें शोक पत्र नहीं मिल पाया है उन्हें भी इस सभा में पहुँचने की अपील की गई कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा. ज्ञात हो कि सडक हादसे में घायल देवाशीष की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी.

You cannot copy content of this page