DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही का गोद्दा फिर गया चोरी के आरोप में जेल

बालोद| कीर्ति निषाद पिता स्वर्गीय थानसिंह निषाद उम्र 23 वर्ष ने 28 अगस्त 2022 के 10 बजे थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका रामसागर पारा वार्ड नंबर 10 में निषाद किराना के नाम से दुकान संचालित है. 27 अगस्त को सुबह करीब 5:30 बजे दुकान जाकर देखा तो दुकान के सामने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. दरवाजा खुला हुआ था. दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 7500रू किसी ने चोरी कर लिया था। रिपोर्ट करने के बाद पुलिस मामला को तत्परता से लेते हुए चोर की पता तलाश में जुट गई. जिसमे पुलिस को कामयाबी मिली।चोर उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला युवक निकला. युवक के ऊपर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं जिसमें वह जेल जा चूका है. चोरी करने वाला युवक दानेश्वर ठाकुर उर्फ़ गोद्दा पिता सोहन ठाकुर 23 वर्ष वार्ड क्रमांक 4 रामसागर पारा निकला है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

You cannot copy content of this page