DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ड्रामेबाज- जब थाने से कुछ दूर अफसर बंगले के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में चढ़ा युवक, देखने वालो के उड़े होश, क्या है पूरा मामला, पढ़े ये रोचक खबर…!

दादू सिन्हा,धमतरी| धमतरी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको देख लोगो के होश उड़ गए, और आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया,जब एक व्यक्ति हाईटेंशन तार से लदे बिजली खंबे में चढ़ गया और हड़कंप मच गया, दरसअल रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शराब दुकान के कुछ दूर सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा था,जिसे रुद्री पुलिस पेट्रोलिंग के द्वारा उस व्यक्ति को देख तो सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करने के लिए मना किया तो रुद्री पुलिस और उस व्यक्ति के भी बहस चालू हो गया और वह व्यक्ति शराब दुकान के पास आ कर नारे बाजी करने लगा, जिसे रुद्री पुलिस ने थाना लाया और उनके परिजन को बता कर समझाइस के बाद परिजन को सुपुर्द करने वाले थे तभी वह व्यक्ति थाना से बाहर निकल कर, रुद्री थाने से लगभग 100 मीटर दूर अफसर बंगले के पास खेत के बीच लगे, बिजली के पोल में जा चढ़ा, जो हाईटेंशन तार से लदा हुआ था, जिसको रुद्री पुलिस के जवानों ने जैसे तैसे करके उनको नीचे उतार कर फिर थाना लाया गया,गनीमत रही कि उस व्यक्ति को जान माल की कोई हानि नही हुई,व्यक्ति सही सलामत सुरक्षित अपने परिजन के पहुंच पाया, वहीं रुद्री थाना प्रभारी ने बताया कि उस व्यक्ति के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया है।

You cannot copy content of this page