InsideStory-अजब-गजब- चिटफंड कंपनी का ये डायरेक्टर करोड़ों की ठगी कर बन बैठा था पुलिस आरक्षक, बालोद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एसपी ऑफिस से ही दबोचा



बालोद। बालोद पुलिस ने रविवार को दिव्यानी चिटफंड कंपनी के एक डायरेक्टर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। जो कि मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। मामले की रोचक व बड़ी बात यह है कि डायरेक्टर कंपनी के खिलाफ एफआईआर. होने के बाद कंपनी से काम छोड़ कर पुलिस की नौकरी में लग चुका था। 2010 में कंपनी खुली थी। 2012 में एफ आई आर. हुआ था और 2013 में वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस आरक्षक की नौकरी में लग गया। इधर फरार आरोपियों की तलाश अभियान चलाते हुए एक विशेष टीम मध्य प्रदेश भेजा गया था। जहां आरोपी के संबंध में डिटेल निकाली गई। आरोपी का एक और नाम भीमा था। जिससे अनजान होने से पुलिस को उसे ढूंढने में परेशानी हुई। एक हफ्ते की रेकी और जांच में पता चला कि वह पुलिस आरक्षक बन चुका है। वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले के एसपी ऑफिस में था। फिर क्या था पुलिस को सुराग मिल गया और ग्रामीणों के वेश में पुलिस की टीम वहां पहुंची और उनके बारे में अंतिम जानकारी निकाली गई। वहां के स्टाफ ने बताया कि भीमा को ही उपेंद्र कहा जाता है। फिर एसपी ऑफिस में ही दूसरे दिन दोबारा जाकर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की और बालोद लाकर रिमांड पर जेल भेजा गया।

करोड़ों की धोखाधड़ी कर छुप कर बैठे थे डायरेक्टर, बालोद पुलिस ने दिव्यानी कंपनी के फरार डायरेक्टर को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर वर्ष 2015 से फरार आरोपी उपेंद्र उर्फ भीमा को पुलिस ने मप्र से पकड़ा है ।छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस को भी इस आरोपी की तलाश थी। जिसे पकड़ने में बालोद पुलिस को सफलता मिली। उक्त कंपनी के विरूद्ध जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्ध है। गठित टीम के द्वारा 07 दिवस तक भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर (म.प्र) में कैम्प लगाकर रेकी कर उसे पकड़ा गया। इस मामले में दिलचस्प बात ये भी आया कि कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी भी कर रहा था। वहां के एसपी ऑफिस से ही उसे पकड़ा गया। आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को बदलकर कर जिला भिण्ड में नौकरी कर रहा था। बालोद पुलिस द्वारा उक्त कंपनी के 5 डायरेक्टरो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ।उक्त कंपनी के विरूद्ध थाना बालोद में 2 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा 29 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी बालोद सहित पूरे छग में की गई है। छटवे डायरेक्टर की गिरफ्तारी के बाद बालोद पुलिस ने मामले का खुलासा रविवार को किया। जिले के प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षड्यंत्र पुर्वक आम जनता से करोड़ों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नहीं देकर निर्देशकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है । विवेचना में नामजद 04 डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी पताश हेतु भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर (म.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। टीम के द्वारा भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर (म.प्र.) में विगत 07 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभिन्न वेश-भूषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह तोमर पिता भगवानसिंह तोमर उम्र 34 साल पता :- सिंघया नगर शब्द प्रताप आश्रम के पास लश्कर ग्वालियर जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश) जो अपना मुल निवास को छुपाकर वर्तमान में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पुलिस कार्यालय जिला भिण्ड (म.प्र.) में नौकरी कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कंवर चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक योगेश सिन्हा, प्रवीण साहू, पिपेश्वर बंजारे, भोपसिंह साहू,
मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

ये आरोपीगण इस दिन हुए थे गिरफ्तार

  1. दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंम्पनी का मालिक रमेश चौधरी पिता सुरजमल चौधरी उम्र 43 साल सा. मजिस्टेट बंगले के सामने शिवाजी नगर आमखो वना कम्पू जिला ग्वालियर को 27 अक्टूबर 2015 02 शिवलाल राज सुर्यवंशी पिता रम्या सुर्यवंशी उम्र 38 साल हनुमंता थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चापा को 1 सितंबर 2015 को
  2. प्रदीप प्रजापति पिता रोशन लाल उम्र 45 साल . प्रेमनगर कॉलोनी वार्ड क्र 05 सागर ताल रोड थाना बहोड़ापुर ग्वालियर (म.प्र.) को 27 मार्च 2020 को
  3. राघवेन्द्र सिंह यादव पिता चंदन सिंह जादौन उम्र 40 साल सा. चन्द्र नगर इंदरा कॉलोनी कोटेश्वर रोड ग्वालियर थाना किलागेट वर्तमान आनंद नगर थाना बहोड़ापुर ग्वालियर (म.प्र.) 27 मार्च 2020 को।
  4. विपीन सिंह यादव पिता अभिलाख सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरचन्द्रपुरा थाना देहात भिण्ड जिला भिण्ड (म.प्र.) वर्तमान पता ग्राम बालाजी नगर अटेर रोड़ भिण्ड चाचा कप्तान सिंह थाना देहात जिला भिण्ड (म.प्र.) 27 मार्च 2020 को।

जिले की ये खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page