DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा में “कलम बन्द – काम बंद” अनिश्चित कालीन आंदोलन के पांचवे दिन नारी शक्ति ने संभाला मंच

डौंडीलोहारा| हड़ताल के पांचवे दिन धरना स्थल की कमान महिलाओं ने संभाली। मुनमुन सिन्हा द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से अपनी मांगों को प्रस्तुत किया गया। राजेन्द्र आरदा द्वारा भजन के माध्यम से सरकार से आव्हान किया कि जल्द मांगे पूरी की जाए। शोभाराम ठाकुर प्राचार्य ने कहा कि हम हड़ताल के पक्षधर नहीं है पर पिछले ढाई साल के बाद भी महंगाई भत्ता शासन के द्वारा नहीं दिया गया है ,गलत परिपाटी का विरोध शासन के गलत नीतियों,और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए हमें मजबूरन आंदोलित होना पड़ा है। हम शासन से पूर्ण मंहगाई भत्ता के लिए चरण बद्ध आंदोलन कर आपको जगाने की कोशिश कर रहे है।

भुवन सिन्हा फेडरेशन के प्रांतीय प्रतिनिधि ने कहा गलत परंपरा के खिलाफ हम आगे आये हैं।न 5% न 6% का जुलाई जनवरी को छोड़ करके मई अगस्त में घोषणा समझ से परे हैं। पूर्व की सरकार समय अनुरूप देती आई हैं। पहली बार है जब मंहगाई भत्ते के लिऐ सड़क पर बैठना पड़ा है। मैं इस मंच के माध्यम से कहना चाहूँगा, हमारे मुखिया नासमझी क्यो कर रहे है। संकल्प पत्र बनाकर भूल गए है। आत्मानंद स्कूल के नाम पर सरकार ने शिक्षको का 12000 पद समाप्त कर दिया है ।संविदा भर्ती किया जा रहा है। धीरे-धीरे निजीकरण के रास्ते पर है। न तो पदोन्नति हो रहा न क्रमोन्नति दिया जा रहा है। लोकेश कुमार साहू अध्यक्ष पटवारी संघ, शोभाराम ठाकुर सुरेगांव प्राचार्य बादल सिन्हा , कैलाश नाथ साहू ,विष्णु राम पटेल ,हेमलता साहू, अनीता साहू लक्ष्मी गंजीर, निर्मला पांडे, निर्मला पांडे ,आर एस मंडावी स्वास्थ्य विभाग जिलाध्यक्ष ,गोविंद कृष्णाने, माया मरकाम , हेमलाल साहू एवं पीलू राम, सुरेश दिल्लीवार लघु नाटक ,उमेश नेताम ने भी सभा को सम्बोधित कर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया। नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक, प्रेम सिंह कोलियारे शिक्षक फेडरेशन, एल.के.ठाकुर विकास खण्ड शिक्षाधिकारी ,सुरेश कुमार दिल्लीवार अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,,सुनील कुमार टांडे पटवारी संघ,गायकवाड़ सर कृषि विभाग, वासुदेव गंधर्व वन विभाग जिला उपाध्यक्ष,श्यामू राम तुमरेकी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,एनुका सार्वा लोकेश्वर निषाद,एनएस मानकर, माया मरकाम,तेजप्रकाश साहू पटवारी सेवक राम ठाकुर, मन्नू राम ठाकुर,लोकराम नायक,,चंदन ठाकुर प्राचार्य हेमलाल ठाकुर प्राचार्य तारारानी, योगेश साहू पटवारी, आरिफ सिद्दकी ,अनिल कुमार दिल्लीवार,कमल कांत साहू,तुलसी राम पिस्दा, राजेश उपाध्यक्ष वन विभाग,आर. के. खिलोरिया. राजूराम चौरे.गोकुल आँधिया, संतोष मण्डावी,दीपक बडतिया,डिलेश्वर डेहरे समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन मुनमुन सिन्हा व प्रीतिबाला सोनी ने किया।

You cannot copy content of this page