DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के दुबारा जिला अध्यक्ष बने देवेन्द्र हरमुख, निर्विरोध निर्वाचित

बालोद। बालोद जिले में सभी ब्लाक अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को गंगा मैया प्रांगण झलमला में बालोद जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख को दुबारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बालोद के सभी ब्लाक अध्यक्षों ने एकमत, एकराय से अपने पूर्व जिलाध्यक्ष पर विश्वास जताया।निर्विरोध नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने कहा-कि जिस तरह से जिले के सभी शिक्षक साथियों ने मुझ पर भरोसा और विश्वास जताया है। मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा तथा सभी शिक्षक साथियों को साथ में लेकर शिक्षक हित के लिए कार्य करता रहूंगा। हमारे बालोद जिले में किसी भी तरह की समस्या हो दूर करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने वाले प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक साथियों को भी धन्यवाद दिया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने कहा कि हमारे बालोद जिले में हमारा संगठन सबसे मजबूत और सबसे बड़ा संगठन है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी है। और हम अपने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं, 22 अगस्त से हो रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी हम सभी जोरदार तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचा रहे हैं। शासन पर पूरा दबाव बनाया जा रहा है। हमारे संगठन का हर साथी जी तोड़ मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में हमारी प्रमुख मांग वेतन विसंगति भी दूर करवा कर रहेंगे। शासन इस समय भारी दबाव में है तथा हमें अपनी मांग को किसी भी स्थिति में पूरा करवाना ही है। सभी ब्लाक अध्यक्षों को बहुत बहुत धन्यवाद, हमें पहले भी आप सभी का भरपूर सहयोग मिलता रहा है और आगे भी आप सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा। आपसे यही आशा और उम्मीद है। देवेन्द्र हरमुख के दुबारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने पर सभी शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक के रूप में राजकुमार यादव प्रांतीय महामंत्री, गजेन्द्र यादव, बलवंत हिरवानी, श्री कोठारी के सौजन्य से करवाया गया। चुनावी प्रक्रिया में जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, ज़िला सचिव अश्वनी सिन्हा, कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेंद्र, जिला प्रवक्ता शशि अग्रवार, गुरूर ब्लाक अध्यक्ष धनेश यादव, बालोद ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छविलाल साहू, हेमंत देशमुख, दुलार सिंह कौशिक, संदीप दुबे, युगल स्नेही धनकर,बेनेश्वर साहू, कुलभूषण साहू, लोकेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी गिरवर निर्मलकर,नंदूराम यादव, धर्मपाल नायक,इन्द्रजीत साहू, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रभुलाल सिन्हा, सुरेश कुमार यादव, नकुल राम एलेन्द्र, सुरेश कुमार कोठारी, रविन्द्र कुमार साहू,चोवाराम ठाकुर,गिरिश हरमुख, राकेश दिल्लीवार, पूनम चंद्राकर, मोहम्मद आरिफ, भोजराम सिन्हा, अरविंद गंजीर,चन्द्रहास कुम्भकार, योगेश सिंह ठाकुर, कन्हैया लाल साहू, संजय सेन, हेमेंद्र चंद्रहास,डी.आर. बारले,यू.के. साहू,एल.एम. साहू आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page