DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी दफ्तरों में लटके ताले, जनता को हो रही परेशानी, हड़ताल के पांचवे दिन कर्मचारियो में सरकार के प्रति फूटा गुस्सा

गुंडरदेही| कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक गुंडरदेही बालोद जिला में हड़ताल व आंदोलन के पांचवे दिन ब्लाक संयोजक वेद प्रकाश यदु व गुंडरदेही ब्लाक पर्यवेक्षक जिला प्रतिनिधि घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष के उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के एवं राज्य गीत के साथ महासंग्राम का आरंभ किया गया। फेडरेशन के प्रमुख मांग केंद्र के समान 34%डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए भत्ता देने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित किया गया। मंच का संचालन डॉ बुसरा परवीन ने किया।

आंदोलन में प्रमुख रूप से देवेंद्र हरमुख जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,डी एस भारद्वाज प्रांताध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, अभिलाषा मिश्रा,विनोद जैसवार छ ग स्वास्थय मैदानी कर्मचारी संघ, सीके बारशागड़े,रवि वर्मा जीएचके मधुकर, कुंदन साहू आर एच ओ संघ,सुरेंद्र , नरेंद्र अग्रवाल राजस्व निरीक्षक यशवंत साहू अनुसुइया देवांगन डी आर देवांगन हूबलाल बोरकर ,जीवन लाल पटेल मकसूदन यादव गोकुल यादव शैलेन्द्र ठाकुर गिरवर लाल निर्मल राम निवास साहू,चंद्रकांता ठाकुर,सुश्री अंजना राठौर कोषाध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग ,प्रभा ठाकुर, अर्जुन सिंह तारम, अर्जुन सिंग मंडावी, अविनाश यादव ,चंद्रशेखर गौतम, जे आर साहू,एस आर रंगारी, सोमन तारम ,मोकेस्वर हिरवानी , प्रतिभा त्रिपाठी, संजय शुक्ला,विजय शंकर साहू,मनीष कुमार जांगडे, भवानी साहू, मनेश सोनी, अजय नामदेव ,धर्मेंद्र साहू,तृप्ति यादव न्यायलीनसंघ ,चन्द्र शेखर गौतम ,खेमराज साहू , छबिलाल साहू,अविनाश यादव,यशवंत देवांगन,अनिल सोनी,रोशन प्रजापति स्वास्थय विभाग,द्रोण कुमार सार्वा,गजानंद साहू.सभी पदाधिकारीगण इस महासंग्राम में शामिल हुए। इसके साथ ही अंतिम में राष्ट्रगान के साथ पाँचवा दिन का आंदोलन सम्पन्न होने के साथ हमारे लिपिकिय साथी स्व.तीरथ दास वैष्णव सहायक ग्रेड 2 हल्दी स्कूल में पदस्थ का आकस्मिक निधन होने पर सभी कर्मचारी अधिकारी उनके मृत आत्मा के शाँति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजली अर्पित किए।

इधर हादसे का शिकार होने के बाद भी दुर्ग में घनश्याम पुरी ने किया संबोधित

स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने दुर्ग में भी जाकर वहां चल रहे आन्दोलन सभा को संबोधित किया. बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष श्री पुरी का शुक्रवार को एक्सीडेंट भी हो गया था, इसके बावजूद वे हॉस्पिटल से सीधे आंदोलन स्थल दुर्ग में पहुंचे और अपने बातों को दमखम के साथ रखा.

You cannot copy content of this page