DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निशुल्क अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण 5 सितंबर को जगन्नाथपुर सांकरा में, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

बालोद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा ग्राम जगन्नाथपुर सांकरा में निशुल्क अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए 25 अगस्त से 4 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक युवक इसमें पंजीयन करा सकते हैं। उक्त जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक चंद्र कुमार साहू ने दी। प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क फिजिकल की तैयारी कराई जाएगी। पंजीयन के लिए गूगल फॉर्म का ये लिंकhttps://forms.gle/gCnsG8pvXZtDZAKK9
जारी किया गया है।

You cannot copy content of this page