DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला जागृति, तीजा पोरा खेल तिहार में शामिल हुई सांसद फूलोदेवी,मंत्री अनिला व विधायक संगीता

बालोद/डौंडीलोहारा| शुक्रवार को संबलपुर डौंडीलोहारा के मिनी स्टेडियम में महिला जागृति तीजा पोरा खेल तिहार का आयोजन हुआ. आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम व महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री व स्थानीय डौंडीलोहारा के विधायक अनिला भेड़िया थी। विशेष अतिथि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा रही. इस बीच हजारों महिलाओं के साथ विधायक द्वय व सांसद ने तीजा मिलन समारोह मनाया।

महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली की मंगल कामना की गई। तो वहीं इस बीच महिलाओं के बीच विभिन्न खेलकूद का भी आयोजन हुआ। रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेलों में स्वयं सांसद नेताम व विधायक संगीता सिन्हा ने भी दम दिखाया। इस दौरान अन्य अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर शामिल रहे। रस्सा कशी में सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक संगीता सिन्हा की टीम विजयी रही।

You cannot copy content of this page