DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में मातृशक्ति को समर्पित रहा आंदोलन का चौथा दिन

डौंडी। वनांचल विकाखण्ड डौंडी के पुलिस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चौथे चरण हड़ताल के चौथे दिन मातृशक्ति को समर्पित रहा। संयोजक वीरेंद्र देशमुख, सचिव प्रहलाद कोसमा सह संयोजक लेख राम साहू ने बताया कि रोज की भाँति विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी बड़ी संख्या में स्व प्रेरित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने धरना स्थल में पहुँचे ।

महिला कर्मचारियों ने अपने व्यक्तव्यों से सरकार को जमकर कोसा, पोला और तीज त्यौहार के अवसर पर हम कर्मचारियों के हक अधिकार देकर मान बढाने आवाज बुलंद किये। मौके पर उपस्थित नीलिमा दत्ता, शशि देशमुख, ममता सोनेश्वर, मोना रावत, सीमा नागवंशी, अम्बिका उइके, कुमुदनी ठाकुर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी अधिकारी विभिन्न नारो से अपनी पीड़ा प्रदर्शित किए। इसी दरमियान हड़तालियो के आंदोलन में हडताली माधोराम सर्पा एवम शिक्षक /शिक्षिकाओं ने संगीतमय वातावरण से भूपेश सरकार को जगाने का प्रयास किया गया।


कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों पर अडिग हड़ताल को नए नए स्वरूप देकर संख्या बल को बढ़ाते जा रहे हैं। स्वप्रेरित होकर कर्मचारी अधिकारी धरना स्थल की ओर लगातार बढ़ते जा रहे हैं।फलस्वरूप सारे सरकारी दप्तर स्कूल पर ताले लटके है। हड़तालियो ने दावा किया है जब तक हमारा हक अधिकार नही दिया जाता तब तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। आज इन्ही केंद्र के समान देय तिथि से डीए और एच आर ए की मांग को लेकर न्यायिक भुनेश्वर साहू, स्वास्थ्य विभाग-रेखु राम साहू, लिपिक संघ से राजेन्द्र हरदेल, बी आर सी सच्चिदानंद शर्मा सत्येंद्र साहू चंद्रकांत साहू सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page