DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल का भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने किया समर्थन, कहा- हम आपके साथ हैं

बालोद। 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तले अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस हड़ताल का भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी तरह जायज है, यह उनका हक है। जिसे सरकार को देना होगा। आज प्रदेश के कर्मचारियों को जो हाल है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश का कामकाज ठप हो गया है। पूरे प्रदेश में लाखों कर्मचारी आंदोलन पर है। सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने जो डीए घोषित किया है वही राज्य में भी दिया जाना चाहिए। मैं उनके साथ उनके समर्थन हूं। किसान, युवा, महिलाएं इस कांग्रेसी सरकार से परेशान है। सभी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कमीशन खोरी कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री होने के नाते उन्होंने आंदोलन में साथ देने की बात कही है।

You cannot copy content of this page