DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक सरपंच संघ के नेतृत्व में हो रहे भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदेश मंत्री राकेश यादव

बालोद। छत्तीसगढ़ में विभिन्न ब्लॉकों में भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ में ब्लॉक सरपंच संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस धरना प्रदर्शन में पहुंचकर सरपंच संघ की मांगों का समर्थन किया और कहा कि जब से यह सरकार आई है एक जनप्रतिनिधि के सपने को उसकी कल्पना को जो अपने क्षेत्र के लिए विकास करना चाहता है उसे रोकने का काम कर रही है। एक नया पैसा विकास के लिए यह सरकार सरपंचों को नहीं दे रही है। बल्कि दबाव डालकर केंद्र की राशि का प्रयोग कर गौठानो में कराया जा रहा है। राकेश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर एक बड़ा आंदोलन प्रधानमंत्री आवास को लेकर हम करने वाले हैं। क्योंकि मैंने देखा है इस जिले में 6000 हितग्राही आवास से वंचित हैं। आप सब भी जिस तरीके से आवास के बारे में बता रहे हैं निश्चित रूप से आप सबको मैं आज आमंत्रण करता हूं कि हमारे आंदोलन में शामिल होकर इस भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकने में शामिल हो । सरपंच संघ के इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक और युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page