DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गरज चमक और अंधड़ से गिरे बालोद दुर्ग मार्ग पर 3 पेड़, डेढ़ घंटे रहा आवागमन बाधित, यातायात व बालोद पुलिस टीम ने की बहाली

बालोद। बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। गरज चमक और अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान खासतौर से बालोद दुर्ग मार्ग पर पडकीभाट से टेकापार के बीच दो से तीन जगह पर पेड़ गिरने से बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग डेढ़ से 2 घंटे के लिए बाधित रहा। बारिश होने से लोग भी रास्ते में फंसे रहे। वही बीचोंबीच पेड़ गिर जाने से आना-जाना भी बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस से थाना प्रभारी नवीन बोरकर स्वयं सहित उनके स्टाफ और यातायात की टीम भी मौके पर पहुंची और रास्ता बहाल करने का प्रयास किया जाता रहा। बारिश के चलते देर तक रास्ता शुरू करने की मशक्कत करनी पड़ी। यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल टीम रवाना की गई थी। शाम 7.30 बजे तक रास्ता बहाल हो गया था. टेकापार के पास पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। इस दौरान खासतौर से चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। बता दें कि शाम को 5 बजे से 7 के बीच बालोद जिले में कई इलाकों में गरज चमक के साथ जमकर बारिश भी हुई है। कई क्षेत्र में बिजली गुल भी रही। वहीं पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। बोरी के रहने वाले रोमन लाल ने बताया कि वे बालोद से लौट रहे थे। उनके सड़क से गुजरने की कुछ देर बाद ही अचानक पेड़ गिरा। वे बाल-बाल बचे। बांकी लोग जैसे तैसे बगल से बाइक को पार कर पाए। लेकिन चार पहिया वाहन पीछे फंसे रह गए। बारिश और अंधेरे के कारण भी लोगों को ज्यादा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था
लोग परेशान हो रहे थे।

You cannot copy content of this page