दुधली के जवाहर नवोदय स्कूल में लगी साइबर जागरूकता क्लास




बालोद| साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत जवाहर नवोदय के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम व सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी के शिकार होने पर साइबर हेल्प लाइन 1930 व वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी दी।
चाइल्ड लाइन द्वारा मानव तस्करी रोकने, महिला एवं बाल अपराध संरक्षण व अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई। बुधवार को कलेक्टर गौरव कुमार, व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद और महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड लाइन बालोद द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के छात्र छात्राओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन गेमिंग, गलती से मालवेयर डाउनलोड करना, पहचान की चोरी, कम्प्यूटर या डिवाईस हैकिंग, फ़ोटो मॉफिंग से बचने, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी अनजान व्यक्ति को अपना आईडी पासवर्ड, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, व अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव हेतु महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही महिला एवं बाल अपराधो के संबंध में जानकारी, युवावस्था में होने वाली गलतियों के दुष्परिणाम व्यसन से दूर रहने व किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर नवोदय स्कूल के छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. गुलजारी साहू, महिला एवं बाल विकास इकाई बाल संरक्षण अधिकारी नारेंद्र साहू, चाइल्ड लाइन समन्वयक वेद प्रकाश साहू, परामर्शदाता भामिनी साहू, सखी स्टॉप सेंटर हितेस्वरी मेश्राम, केंद्र प्रशासक एकता कुर्रे, बहुउद्देशीय दिव्या सिन्हा, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली संध्या तांडीया, काउंसलर कविता वैष्णव, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page