DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद से सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर, विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल, दी गिरफ्तारी

बालोद। बालोद से सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता बुधवार की सुबह चारपहिया वाहनों से रायपुर रवाना हुए। बता दे कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 24 अगस्त को रायपुर नगर निगम व्हाइट हाऊस के सामने बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार नहीं देने के विरोध में बड़ा आंदोलन किया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति अमित चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे। जिसमें बालोद मंडल के करीब 200 कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहीद खान ने सुबह झलमला से भाजयुमो कार्यकर्ताओ को रायपुर के लिए रवाना किया था।

सीएम आवास का घेराव करने पहुंचें थे रायपुर

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहीद खान के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर गये। प्रदेश भाजयुमो ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने लगभग एक लाख युवाओं को राजधानी में जुटाने का लक्ष्य रखा था. भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति अमित चोपड़ा ने बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह युवाओं को नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में स्थापित हुई है। आगामी 2023 के चुनाव में युवा ही सबक सिखाएंगे। हल्ला बोल में राजा दीवान, कमलेश सोनी, विनोद कौशिक, तोमन साहू, कमल पनपालिया, समीर खान, फ्लैश देशलहरा, लेखन सहिरो, डोमेंद्र साहू, एवन साहू, दुष्यंत मनहर, रौनक कत्याल, राहुल साहू, कमल बजाज, विराट गौतम, लाल जी साहू, चिन्ता राम साहू, रामदयाल उईके, ओम प्रकाश साहू, तीजु कौशिक, जुगल किशोर साहू, अंजोरी साहू, मनोहर साहू, पप्पू कौशिक शामिल रहे.

You cannot copy content of this page