DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा ने किया सीएम निवास का घेराव, बालोद से कई लोग हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया नेतृत्व, जुटी लाखों की भीड़ , देखिए तस्वीरें

बालोद/रायपुर| जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू व नेता गण हल्ला बोल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों और युवाओं से किए वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। इस हल्ला बोल कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लाखों भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ जन सम्मिलित होकर सरकार के विरोध में हुंकार भरे। सरकार के दमनकारी कमीशन खोरी और वादाखिलाफी करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। छ ग के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस बात को स्वीकार किया है छत्तीसगढ़ में केवल 18000 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है जबकि 500000 लोगों को रोजगार देने का होर्डिंग लगाकर बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार मजाक कर रही है।

इस हल्ला बोल मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सह प्रभारी नितिन नवीन,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,विपक्ष के नेता नारायण चंदेल प्रदेश ,सांसद मोहन मंडावी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के अलावा जिला प्रभारी किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, जिला अध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री हेमंत साहू, मनोहर सिन्हा, जगदीश देशमुख, देवीलाल, लीला राम सोनबोइर, कैनिया यादव, डोमेंद्र साहू, लिखन साहू, ग्यमल साहू, धर्मेंद्र साहू, दुष्यंत भास्कर, गुलशन साहू, राम स्वरूप यादव, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण ओंकार सिन्हा, पन्ना साहू, उमेश विश्वकर्मा, सुरेश देशमुख, चेतन्या निषाद आदि मंडल व किसान मोर्चा के नेता गण हजारो की संख्या में इस हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page