बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल 6 माह की बच्ची के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार कुकर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया है। और रिमांड पर उसे जेल भी दाखिल किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी आदि की धाराएं भी जोड़ी गई है।तो वहीं घटना में शामिल आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के हैं इसलिए मामले में उनकी पहचान उजागर नहीं कर सकते। पुलिस के मुताबिक घटना 2 दिन पहले की है।आरोपी ने पड़ोस में खेल रही एक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। फिर उसे अपने घर के कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करने की कोशिश की और इस प्रयास के दौरान बच्ची को जब दर्द हुआ तो वह रोने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे ग्रामीण आए और आरोपी को पकड़ लिए।जिसके बाद गांव में बात फैली और उस पर कार्रवाई की मांग की गई। मामला थाने तक पहुंचा।आरोपी पुलिस की पकड़ में आने से पहले फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी जिसे फिर सिकोसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को रिमांड पर जेल भेजा गया।
बच्चों पर रखे पालक नजर, कोई भरोसे के लायक नहीं तो उनके भरोसे ना छोड़े
मामले में अर्जुंदा के थाना प्रभारी शिशिर पांडेय ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके पड़ोसियों पर आपको भरोसा नहीं है तो उनके भरोसे अपने बच्चों को कतई ना छोड़े। बच्चों को अकेला ना छोड़े। घर पर कोई ना कोई देखभाल के लिए जरूर रहे। वरना इस तरह की घटना हो सकती है। बच्चों को सही गलत की पहचान जरूर करें। बच्चों से पूछते रहे कि कोई उन्हें किसी तरह का प्रलोभन तो नहीं देता है। कोई गलत रास्ते पर तो नहीं ले जा रहा है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें उन्हें गलत चीजों से दूर रखें। खासतौर से छोटे बच्चों को सही और गलत तरीके से छुअन के बारे में जरूर समझाएं। ग्रामीणों ने इस मामले में तत्परता दिखाई थाने में शिकायत की और हमने भी तत्काल जांच करते हुए आरोपी की पतासाजी में टीम लगाई आरोपी को पकड़ा गया
