नागेंद्र सिन्हा ने 32वीं बार किया रक्तदान



बालोद। ग्राम परसोदा निवासी नागेंद्र सिन्हा पिता डा. बिशंभर सिंह सिन्हा जिलाध्यक्ष सिन्हा समाज जिला बालोद ने रक्तदान किया है। जिला अस्पताल बालोद में भर्ती एक युवती की जान बचाने के लिए ब्लड बैंक स्टाफ डा. के.के. रामटेके व उत्तम कुमार टंडन, दिलीप कुमार, कु. वैशाली डडसेना कि उपस्थिती में अपना बी पॉजिटिव रक्तग्रुप का 32वीं बार रक्तदान किया।
नागेंद्र सिन्हा ने बताया की रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है, कई बीमारियों का खतरा दूर रहता है। परंतु हमें ध्यान रखना चाहिए कि रक्तदान के लिए हमारी उम्र 18 वर्ष तथा 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए, रक्तदाता स्वस्थ्य हो तथा उसके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अधिक हो शरीर का वजन 45 या उससे अधिक हो वह रक्तदान कर सकता है। रक्तदान एक महादान है और समाज सेवा को लेकर सदेव कार्यरत हैं। और भविष्य में किसी को भी बी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त लगे तो इस नम्बर 9009361191 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page