बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गुलाब देव महाराज की अनुशंसा से यूनियन ने डुंडेरा के रहने वाले गंगेश कुमार बारले को अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज के प्रति उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, निष्ठा, ईमानदारी व सेवा भाव को दृष्टिगत रखते हुए श्री बारले को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रदेश महासचिव महेश पटेल, कोषाध्यक्ष अजीत सायतोड़े, देवकरण मरकाम, विनोद हुकामी, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, संगठन मंत्री के एम नाथ नायर, महामंत्री सीएल टंडन, रायपुर जिला अध्यक्ष महेश कुमार साहू, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष उमेश कुमार, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष राज कुमार भारती, एडवोकेट आर मल्होत्रा, राज यादव, संतोष यादव, मिथुन मानिकपुरी, पूनम निषाद, पूर्णइंद्र नवरंगी ,करण यादव, परमानंद वर्मा आदि संगठन के पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हर्ष जताया।
अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के बालोद जिला अध्यक्ष बने गंगेश कुमार बारले
