DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद में पूर्व विधायक सिन्हा ने लगाई महंगाई चौपाल, निपानी में भी जुटे कांग्रेसी, बांटे पंपलेट

बालोद| पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में सोमवार को तरौद में महंगाई पर हल्ला बोल (महंगाई चौपाल) आयोजित की गई। जिसमें हाट बाजार दुकानदारों एवं ग्राहकों को पाम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया गया। इस हल्ला बोल कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव , ब्लॉक महामंत्री रोहित सागर , ऐनु राम साहू सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके , वरिष्ठ कांग्रेसी रोमलाल यादव , शोभाराम ठाकुर झग्गर कौशिक, सरपंच शैलेंद्र ठाकुर, सरपंच रोहित ठाकुर एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी तरह ब्लॉक के ग्राम निपानी में विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाजार में घूमकर महंगाई संबंधित पंपलेट बांटकर लोगों को मोदी सरकार की नाकामी बताई गई.

You cannot copy content of this page