DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सहगांव में किया सीसी रोड का भूमिपूजन

देवरीबंगला| जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने ग्राम सहगांव में सीसी रोड तथा तालाब में निर्मलाघाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य राजाराम तारम ने की। सरपंच सुंदरसिह यामले ने ग्राम की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र मुख्य अतिथि को सौपा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को स्वर्गीय राजीव गांधी जी के कार्यकाल में अधिकार संपन्न बनाया था। लेकिन पिछले 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंचायतों के अधिकारों को छीनने का कार्य किया है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने गांव, गरीब, किसान को सशक्त बनाने कार्य कर रही है। प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस तथा उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत में बेतहाशा वृद्धि की है। आज महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पंचायत को हर संभव मदद करने आस्वस्थ किया। अतिथियों ने सीसी रोड 5.00लाख तथा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास तालाब में निर्मला घाट निर्माण लागत 10.00 लाख का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपसरपंच भूषणलाल देवांगन, सचिव लछन पटेल,पंच वेदकुंवर, सुनीता बाई, सगनी बाई, चंद्रिका कुमार, गुमानसिंह, प्रेमलाल, राजेंद्र तारम, मोहन सहारा, गौठान अध्यक्ष हीरामन सिंह, कुशलराम, भूपत गांवरे सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page