DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनकी व परना में यादव समाज ने जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण मूर्ति की स्थापना की,संसदीय सचिव हुए शामिल, परसुली भी पहुंचे

देवरीबंगला/बालोद | संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ग्राम मनकी में राधा कृष्ण मंदिर के मूर्ति स्थापना तथा जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राघोनवागांव, मनकी, साल्हे , गणेश खपरी, कुआंगांव के यादव समाज के लोग शामिल हुए। समाज की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर अतिथियों का स्वागत किया। संसदीय सचिव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण स्वयं हंसे लेकिन गोपियों को रुलाया। वे रणछोड़ कहलाए।

भगवान श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी तथा गोपालक थे। जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर, सरपंच पुरुषोत्तम उर्वशा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेमलाल यादव, गोकुल यादव, युगलकिशोर साहू, महामंत्री दुर्गा ठाकुर, पुनियाबाई ठाकुर, गोरेलाल साहू, संतोष यादव, अकबर साहू, जैनाबाई साहू, सागर साहू, ग्राम पटेल दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सरपंच ने ग्राम विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग की।

परना में इस तरह हुआ आयोजन

ग्राम- परना में ग्रामीण कोसरिया राउत समाज द्वारा राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना एवं नगर पंचायत अर्जुंदा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए। इस दौरान ग्राम परना में सीसी रोड एवं भवन का भूमि पूजन किए। इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष ,कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, सुरेश गांधी, नरेश यदु, रवीश चंद्राकर, अरविंद यादव, केजू राम सोनबोईर सभापति संचार संचार, महामंत्री केशव शर्मा, जोन प्रभारी दुर्गा ठाकुर, जनपद सदस्य पुनिया ठाकुर, गोकुल यादव, प्रेम लाल यादव, सुनील यादव सरपंच एवं पंचगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

परसुली में हुआ आयोजन

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ग्राम आमापारा परसुली समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य रामधुनी सम्मेलन एवं कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। सत्य,न्याय और धर्म की रक्षा और कर्म का आह्वान करने वाले भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाऍं देते कहा कि भगवान श्री कृष्ण हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। इस अवसर पर दीपक चंद्राकर संचालक एवं निर्देशक लोकरंग अर्जुंदा, पुरानी साहू , जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ,पूूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप ,महामंत्री-ब्लाक कांग्रेस संजीव कुमार चौधरी, जि.कां.कमेटी के केशव शर्मा,दुुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, इंदरमन देशमुख, ढाल ठाकुर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page