DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वित्तीय साक्षरता मिशन के तहत महिलाओंं को दी गई जानकारी

बालोद/दल्लीराजहरा | भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित समर्पित संस्था द्वारा जिला – बालोद के डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा में महिला स्वयं सहायता समूह को वित्तीय साक्षरता मिशन के द्वारा साहरा एस एच जी, दीप एस एच जी, जय मां कर्मा एस एच जी, नवचेतना एस एच जी, साई कृपा एस एच जी, को 100% वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत सक्रिय महिला समूह का बैठक लिया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना, धोखाधडी, एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, सुकन्या समृद्धि योजना, बजट एवं बचत, लोन संबंधी , बीमा क्लेम, डिजिटल लेनदेन, यूपी आई पेमेंट, लोकपाल शिकायत संबधित जानकारी, एफ डी, पीपी एफ के बारे में जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह को प्रोजेक्टर के द्वारा वीडियो दिखा कर बताया गया। पम्पलेट, बुकलेट के माध्यम से भी जानकारी दिया गया। इस वित्तीय साक्षरता मिशन 100प्रतिशत एसएचजी के ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सक्रिय महिला, ब्लॉक काउंसलर चुम्मन जोशी, स्वयं सहायता समूह की महिलाये लोकेशवरी साहू , वीना सिन्हा, सुशील बाई, वागेशवरी एवं समूह के सभी सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page