DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोधन न्याय योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद सीईओ गुरुर हुए सम्मानित

बालोद। बालोद में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया ने गुरूर जनपद के सीईओ राजेंद्र पडौती को सम्मानित किया। उन्हें मौजूद मंत्री अनिला भेड़िया सहित विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह व एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी रहने के लिए दिया गया। जनपद पंचायत गुरूर के तहत हितग्राहियों को समुचित लाभ मिल रहा है। समय पर काम हो रहा काम, गौठानों में आत्मनिर्भरता के लिए आय मुल्क कार्यों का संचालन हो रहा है। स्व सहायता समूह आर्थिक रूप से सशक्त व मजबूत हो रही है।

You cannot copy content of this page