DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देशभक्ति से जोड़कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने कोसा स्कूल के बच्चों ने बनाया रोचक पहाड़ा, बैगलेस डे पर हो रहा है नवाचार

बालोद

शनिवार को कोसा प्राथमिक स्कूल में बैगलेस डे पर बच्चों को नवाचार तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने 2 के पहाड़ा को इस अंदाज में गाया है कि वह पहाड़े के साथ देश भक्ति गाना बन गया है। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई है। शनिवार को बैगलेस डे होता है। इस दौरान खेल- खेल में रोचक गतिविधियां कराई जाती है। शनिवार को इस स्कूल में बच्चों को 2 का पहाड़ा बोलवाया गया। जो देशभक्ति थीम पर आधारित है।

बच्चों ने कहा 2 एकम दो, 2 दूनी चार, भाई बहन में रखना प्यार, 2 तिया छः, 2 चौके आठ, कर लो देशभक्ति का पाठ, 2 पंचे दस, 2 छक्के बारह, झंडा ऊंचा रहे हमारा, 2 सत्ते चौदह, 2 अट्ठे सोला, पहनो देशभक्ति का चोला, 2 निया अट्ठारह, 2 दाहम बीस, माता-पिता का लो आशीष, ऐसा बच्चों द्वारा बोला जा रहा है। उक्त पहाड़ा का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

बच्चों के बीच नवाचार करते हुए ये पहल कोसा प्राइमरी स्कूल के संस्था प्रमुख प्रभारी संध्या साहू, सहायक शिक्षक श्रवण कुमार यादव, झमिक कुर्रे के मार्गदर्शन में किया गया है।

You cannot copy content of this page