बालोद।
डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम राणाखुज्जी में लगातार सावन माह में ग्रामीणों द्वारा राम चरित मानस का गान व रामायण पाठ किया जा रहा था। जिसका समापन शनिवार को किया गया। इस दौरान पूरे सावन के महीने में गांव में भक्तिमय माहौल रहा। गांव के प्रमुख लोगों व युवाओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और राम भक्ति का अलख जगाया। सावन के महीने में इस आयोजन से गांव में विशेष शांति की अनुभूति लोगों को हुई और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की पहल ग्रामीणों ने की।
