DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेत से लोहे का एंगल चोरी कर कबाड़ी वालों को बेचता था , हुआ गिरफ्तार

गुंडरदेही। सुलेखा सोनी ने थाना रनचिरई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम परसाही (टी) में स्वयं के नाम पर 0.94 रकबा खेत है। जिसमे फसल की सुरक्षा हेतु लोहे का एंगल लगाकर तार फेसिंग की है। जिसे वर्ष 2022 के माह मई से 12अगस्त तक कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे के एंगल कुल 40 नग कीमती 12000 रको चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध आरोपी राजेंद्र कुमार जोशी पिता स्व. लोकनाथ जोशी, उम्र 28 वर्ष ग्राम परसाही (टी) से कड़ाई से पूछताछ करने पर लोहे का एंगल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी का कथन लिया गया, जिस पर आरोपी ने बताया कि लोहे का एंगल चोरी कर फेरी लगाकर कबाड़ी का सामान लेने वाले अलग अलग व्यक्तियों के पास एक-एक, दो-दो करके बेच दिया है तथा पैसा को शराब पीकर खर्च कर दिया है। कुछ लोहे का एंगल खेत में छुपा कर रखा है, बताने पर आरोपी के निशानदेही पर कुल 12 नग लोहे का एंगल कीमती चार हजार को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page