DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

19 साल के युवक ने ट्रेन आते ही पटरी पर लगाई दौड़, चंद मिनटों में मौत

बालोद। ग्राम पडकीभाट में एक बार फिर ट्रेन से टकराने से एक और युवक की मौत का सामने आया है। जहां पिछले दिनों हरेली के दिन यहीं पर नेवारी खुर्द का एक युवक मौत के मुंह में समा गया था तो वहीं शनिवार को फिर एक घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक पडकीभाट का रहने वाला 19 साल का ललित मांडले पिता सूरज मांडले आत्महत्या के इरादे से पटरी के पास पहुंचा था। सुबह 11 बजे जैसे ही ट्रेन आने लगी वह ट्रेन जिस दिशा में जा रही थी उसी दिशा में पटरी पर दौड़ने लगा और फिर टकराकर पटरी के नीचे गिर पड़ा। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि वह धोखे से नहीं टकराया है। बल्कि वह आत्महत्या की तरह पटरी के बीच आकर दौड़ने लगा। पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही है। हालांकि मृतक युवक की मानसिक स्थिति खराब होने की बात भी सामने आई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page