DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तिरंगा यात्रा टीम को सांसद मोहन मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांकेर। आजादी के 75 वी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। कांकेर के नरहरदेव स्कुल मैदान में केंद्रीय संचार ब्यूरो फील्ड कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित ,हर घर तिरंगा यात्रा रैली, को कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। सांसद मोहन मंडावी ने इस अवसर में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आजादी में जिन वीर शहीदों ने अपने जान की कुर्बानी दी है उन्हें हमारा नमन है।

तिरंगा हमारा गौरव है इस राष्ट्र गौरव के शान में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेतृत्व ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि हर घर तिरंगा फहराये और इस अभियान को सफल बनाएं। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ उपस्थित सभी राष्ट्र प्रेमियों का सांसद ने आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामना दिए। इस अवसर में कांकेर जिला प्रशासन से संयुक्त कलेक्टर धनंजय नेताम जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो डी एल पटेल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव, केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रभारी बी एस ध्रुव एवं बड़ी संख्या में एनएसएस ,स्काउट गाइड के छात्र एवं लोग उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page