DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दूसरे दिन भारत जोड़ो पदयात्रा पलारी से धनेली तक निकली, देखिए अगले 3 दिन और कहां-कहां पहुंचेगी यह यात्रा

बालोद/गुरुर। भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के तहत संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में गुरुर ब्लॉक में दूसरे दिन पलारी से धनेली तक पदयात्रा की गई। बारिश के बावजूद कांग्रेसियों में उत्साह नजर आ रहे। विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यात्रा की। पलारी सनौद पडकीभाट, अरमरिकला, जेवरतला, डांडेसरा, भोथली, बोड़रा होकर धनेली पहुंची।
द्वितीय दिवस उक्त पदयात्रा पलारी में स्थित ओमकारेश्वर शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई। इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला पंचायत सभापति ललिता पिमन साहू, मीना सत्येंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला महामंत्री नौशाद कुरेशी, ब्लॉक महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि डॉ किशोर साहू, संयुक्त महामंत्री सुमित राजा राजपूत, मंडी समिति उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर, जनपद उपाध्यक्ष तोषण लाल साहू, ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष यशवंत पुरी गोस्वामी, भगवान, पीमन साहू, ओमकार महमल्ला, डॉ आशीष महमल्ला, दिनेश भारती, नम्रता, टोमन साहू सहित अन्य शामिल थे।

तृतीय दिवस यात्रा 12 अगस्त को खर्रा, दर्रा, दियाबाती, नरबदा, सरबदा, खोरदो , परसूली, कवर होकर देवकोट तक निकलेगी।

गुरुर ब्लॉक में तीन दिवसीय यात्रा के बाद उक्त यात्रा बालोद ब्लॉक प्रवेश करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवाणी ने बताया 13अगस्त शनिवार को प्रातः 10 बजे से मां बंजारी मैया मंदिर जूंगेरा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद की “भारत जोड़ो पदयात्रा” निकलेगी, जो क्रमशः जूंगेरा,कोहंगाटोला,घुमका,जगन्नाथपुर,सुंदरा,देवी नवागांव से लाटाबोड़ पहुचेगी। इसी तरह 14 अगस्त रविवार को पदयात्रा भेड़िया नवागांव से शुरू होकर क्रमशः अंगारी,चिचबोड,परसोदा से झलमला,(गंगा मैया मंदिर में पूजा),बालोद ,बालोद के मुख्य मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक में समापन किया जाना है। उक्त पदयात्रा में बतौर प्रभारी संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद एवं जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल रहेंगे। सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, सभी संगठन अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,सभी पार्षदगण,एल्डरमेन,सभी प्रकोष्ठ व विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी कांग्रेस के मनोनीत एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं सभी जोन बूथ सेक्टर अध्यक्ष व पदाधिकारी, युवा मितान क्लब एवं जनभागीदारी के अध्यक्षों व सभी पदाधिकारी तथा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page