DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरुण साव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बालोद में जश्न, बांटी गई मिठाईयां, बालोद से रहा है उनका पुराना नाता, देखिए तस्वीरें

बालोद। बिलासपुर के सांसद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता अरुण साव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने से पूरे छत्तीसगढ़ में चहुँओर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में भारी उत्साह का माहौल है। इस क्रम में बालोद जिले में भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को इस नियुक्ति पर बालोद के भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिस प्रकार का उत्साह दिखाई दे रहा है निश्चित रूप से वह बहुत ही शुभ संकेत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति से आने वाले साव के साथ बालोद ज़िले से यशवंत जैन,राकेश यादव, राजा दीवान व चेमन देशमुख ने सन 1988 से 1994 साथ साथ काम किया है। इस दौरान अरुण साव बालोद में भी विद्यार्थी परिषद से जुड़े गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। अरुण साव का नाता बालोद से गहरा रहा है। इसके कारण से अभाविप का गहरा प्रभाव आसपास के ग्रामीण आदिवासी अंचलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी। वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने बताया हमने साथ में अभाविप के समय से काम किया है, जयपुर विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय अधिवेशन में भी साथ गये थे, वे बालोद भी कई बार आ चुके हैं. उनकी नियुक्ति से भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करने वालों में भाजपा नेता यशवंत जैन ,प्रदेश मंत्री राकेश यादव ,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा दीवान ,चेमन देशमुख, धर्मेंद्र अग्रवाल ,प्रदीप चोपड़ा ,दानमल जैन ,मांगीलाल जैन ,शाहिद खान, किशोर यदु, आदि शामिल है।

मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा शहर मंडल बालोद में खुशी व्याप्त है. उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. बधाई प्रेषित करने वालों में प्रदेश मंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, गणेश साव, कमल पनपालिया, बंटी बाफना, प्रीतम यादव, दुष्यंत मनहर, सुरेश यादव, रामदयाल उइके, रवि प्रकाश पांडे, रामस्वरूप यादव, उत्तम साहू, सुरेंद्र सारथी सहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई संदेश प्रेषित किया है.

You cannot copy content of this page