DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर पर 89 हजार की चोरी, घर मालकिन की हत्या कर फरार हुए आरोपी, पढ़िए दिल दहलाने वाली घटना

दादु सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देमार में एक महिला की दर्दनाक हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला जयंती सिन्हा को अज्ञात वस्तु से चेहरे एवं सीने में वारकर हत्या कर दी गई। वही लगभग 3 साल की बच्ची को भी हत्या करने की कोशिश की गई। जोकि गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मृतिका के परिजन सभी अपने-अपने काम से गये हुए थे। जब वापस घर लौटे तो घर के बाहर का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे धक्का देकर खुलवाया गया,तो 3 वर्ष की बच्ची रसोई कमरा में लहु लुहान पड़ी हुई थी। जिसे जिला अस्पताल धमतरी में लाकर ईलाज जारी है। वहीं मृतिका जयंत्री सिन्हा की हत्या कर रसोई में बंद कर दिया गया था। वही घर में रखे सोने,चांदी के जेवरात और नगद सहित सहित कुल लगभग 89 हजार 600 अज्ञात आरोपी चोरी कर फरार हो गया है। वहीं मौके पर फरेंसिक टीम भी जांच में पहुंची है। फिलहाल अर्जुनी पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई है। अंदाजा है कि घटना में एक से अधिक शामिल हो सकते हैं। आरोपी चोरी के इरादे से आए होंगे। फिर विरोध करने पर हत्या कर चोरी कर फरार हुए।

You cannot copy content of this page