DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूल मैदान में पानी टंकी निर्माण का हो रहा विरोध,मामला सुलझाने पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा पहुंचे भेंगारी

बालोद। भेंगारी गांव में पानी की टंकी के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इसके लिए विधायक से पानी की टंकी का निर्माण स्कूल मैदान से अन्यत्र कराये जाने की मांग की है। गांव भेंगारी में प्राथमिक स्कूल मैदान में गांव के पेयजल लिए टंकी निर्माण करने का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। इन ग्रामीणों का कहना है कि गांव कृषि और मजदूरी पर निर्भर है। गांव में प्राथमिक स्कूल बीच में स्थित है। इसमें प्राइमरी व जूनियर स्तर की शिक्षा की व्यवस्था के साथ ही आवागमन का रास्ता संचालित है। जबकि स्कूल का दायरा सीमित है। यहां पर सरकारी सभाओं का भी आयोजन होता है। यहां पर पानी की टंकी का निर्माण होने के कारण जगह और भी कम हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस समस्या के सम्बंध में पूर्व विधायक मिलकर समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया।

सोमवार को पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने गांव जाकर स्थल निरीक्षण कर कहा कि गांव में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना अच्छा है, लेकिन इसको स्कूल परिसर से हटाकर गांव में किसी अन्यत्र स्थान पर कराया जाए। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के जरिए जगह बदलने को लेकर आश्वासन दिया गया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव ,ब्लाक महामन्त्री रोहित सागर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page