DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करंट की चपेट में आने से कमरौद में किसान व कलाकार की मौत

बालोद। बालोद से अर्जुंदा मार्ग पर स्थित ग्राम कमरौद में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे खेत में करंट की चपेट में आने से एक किसान वा छग के लोक कलाकार 46 वर्षीय नारद चतुर्वेदी की मौत हो गई। घटना के वक्त उनका भाई नारायण चतुर्वेदी भी मौजूद था। जिन्होंने अपने भाई को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। बड़े भाई नारायण का कहना है कि दोनों भाई खेत में बोर मशीन के लिए बनाए गए झोपड़ी के गिर जाने पर उसे उठाने के लिए पहुंचे थे। इस बीच कहीं तार कटा हुआ खेत में पड़ा था। जिससे भाई करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर तक वह जीवित भी रहा। उसने अपने भाई को पानी भी पिलाया और तत्काल जिला अस्पताल बालोद लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को हो पाएगा। सरपंच खिलानंद पटेल ने बताया कि मृतक नारद चतुर्वेदी गांव में मया के अमरइया सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालक भी था। परिवार में उनकी पत्नी रेशमा व दो बच्चे के साथ बड़े भाई का परिवार रहते हैं। बचपन से ही नारद चतुर्वेदी को कलाकारी का जुनून था। सातवीं कक्षा के दौरान से ही वे कला के क्षेत्र में जुड़े हुए थे और पूरे छत्तीसगढ़ में कई मंच में प्रस्तुति दे चुके थे तो वही सरकारी कार्यक्रमों में भी नुक्कड़ नाटक में भी उनकी प्रस्तुति सराहनीय होती थी। कार्यक्रम का संयोजन वे करते थे। इस निधन से छत्तीसगढ़ के कलाकारों में भी शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए कलाकार साथी भी गांव पहुंचेंगे।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page