बालोद। ज्ञान ज्योति हा. सेकेण्डरी स्कुल गुरुर में एन एस एस के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।।ल देखरेख व सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर है। इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। हरी-भरी धरती और खुशहाली के लिए हम सभी को पौधरोपण करना है। प्राचार्य पी.एल.बनपेला ने कहा कि पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं। जीवन के लिए शुद्ध हवा, पानी के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन होना जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे और हरी-भरी धरती के लिए अपना योगदान देंगे। पी एल साहू ने कहा कि आईए हम सभी पौधरोपण का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। स्कूल परिसर में आम ,नीम, करंज, बेल,जाम आदि के पौधा लगाया गया , बच्चों द्वारा पौधो की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई, वृक्षारोपण कार्यक्रम में ,भानु राम साहू,त्रिभुवन साहू, गायत्री साहू, लीना पटेल ,ओमेन्द्र यादव , संगीता, वर्षा साहू , भारती ठाकुर , उमेश्वरी सिन्हा एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने किया वृक्षारोपण
