DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रशासनिक कसावट लाने अर्जुन्दा में विभिन्न दफ्तरों का किया विधायक ने औचक निरीक्षण

बालोद। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने गृह नगर अर्जुन्दा के तहसील कार्यालय , स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार ममता टावरी को आम जनता की समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा विभागीय शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। निर्माणाधीन आत्मानंद शाला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना व प्रभारी डॉक्टर खान को अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने व प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। विधायक के इस औचक निरीक्षण से आम जनमानस ने खुशी व्यक्त किया व निवेदन किया कि इस प्रकार की कार्रवाई समय-समय किया जाए जिससे प्रशासनिक कसावट आ सके।

You cannot copy content of this page