DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार्ड्स संस्था की पहल- किसानी पर संगोष्ठी हुई, किसानों ने जाना कीट और खाद प्रबंधन

बालोद। छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (कार्ड्स) के द्वारा हरेली तिहार के उपलक्ष्य में खेती किसानी संबंधी संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मोखा वि.खं. गुंडरदेही में हुआ। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तिहार हरेली के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और खेती किसानी के प्रबंधन संबंधी जानकारी हेतु किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के शुरुवात में कार्ड्स संस्था द्वारा ग्राम मोखा के उपस्थित किसानो को हरेली तिहार के बधाई एवं अभिनन्दन किया गया। उसके बाद ग्रामीणों को वर्तमान में खेती किसानी में किट प्रकोप से बचाव हेतु जैविक कीटनाशक प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही खाद प्रबंधन और खेती की नई तकनिकी की जानकारी दी गई। संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट टेकेश्वर कुमार कोठारी ने धान की फसल में कीट प्रबंधन और खाद की आवश्यकता अनुसार मात्रा के उपयोग की जानकरी दिए। जिससे किसानो को खेती में लाभ हो।

संस्था के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद कोठारी ने किसानो को किसान उत्पादक संगठन योजना की जानकारी दी और किसानो को संगठित होकर काम करने हेतु एफपीओ बनाने के लिए संस्था के तरफ से चलाये जा रहे कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संस्था के सचिव रोहित कुमार साहू ने भी ग्रामीण किसानो को एफपीओ बनाकर किसानो को होने वाले लाभ की जानकारी दिए और किसानो को कम लागत में खेती करने की जानकारी दी। संस्था के सदस्य सुरेन्द्र देशमुख, भूपेन्द्र साहू, मनीष कुमार वाधवानी ने भी ग्रामीण किसानो को संबोधित किया और संगठन का महत्व बताते हुए किसान उत्पादक संगठन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आखिर में संस्था द्वारा ग्राम मोखा के उपस्थित किसानो को नीम, कटहल, मुनगा, गुलमोहर, बेल के पोधे वितरित किए गए एवं इनके सुरक्षा हेतु जिम्मेदारी भी दी गई। साथ ही ग्राम के तालाब पार में शिव मंदिर के पास बेल पौधा का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों और जागरूक किसान रोम लाल साहू , अर्जुन साहू, नरेश चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page