DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लापरवाह चालकों पर हो रही चालानी कार्रवाई तो स्टेट और नेशनल हाईवे को इस तरह से सुरक्षित करने में भी जुटी यातायात की टीम

बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे रेडियम तो हो रही झाड़ियों की भी सफाई

बालोद। जिले की यातायात पुलिस सहित लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए सड़कों को सुरक्षित किया जा रहा है। खासतौर से दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर टेप रेडियम चिपकाया जा रहा है। तो वही अंधे मोड़ पर झाड़ियों की सफाई हो रही है। ताकि वाहन चालकों को सड़क और पुल पुलिया स्पष्ट नजर आए और हादसा कम हो। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इस क्रम में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। सवारी ढोने वाले मालवाहकों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। तो साथ ही बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चलने वाले लोगों के अलावा बिना कागजात के चालकों पर कार्रवाई जारी है अलग-अलग जगह नाकेबंदी, चेकिंग करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर चालानी कार्रवाई भी जारी है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर दुर्ग-बालोद राजकीय राजमार्ग पर विषेष अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर रिफ्लेटर टेप/रेडियम लगाया गया। राजकीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगे अनियंत्रित पेड़ पौधों की साफ-सफाई की गई। पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करने अपील किया गया।

यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्टाफ के द्वारा खप्परवाड़ा-कचांदुर-गुण्डरदेही-पैरी-लाटाबोड़ से बालोद राजकीय राजमार्ग क्रमांक 07 में एवं झलमला-जगतरा-तार्री-भरदा-गुरूर एवं पुरूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में विषेश अभियान चलाकर सड़क के दोनो ओर उगे अनियंत्रित पेड़-पौधों को हटाया गया। साथ ही रात्रि में वाहन चालन के समय स्पष्ट दृष्यता नहीं होने के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क के दोनों ओर लगे पेड़-पौधों एवं अन्य वस्तुओं में रेडियम लगाया गया। जिससे वाहन चालन के समय चालकों को विजिविलटी कम होने के कारण होने वाले दुर्घटनाओं से बचने एवं सड़कों को चौड़ाई का उचित अनुमान लगाने में सहायक हो। खासतौर पर रात्रि के समय होने वाले अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

आगामी दिनों में बालोद-लोहारा मार्ग पर लो.नि.वि. बालोद एवं यातायात बालोद के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर उगे अनियंत्रित झाड़ियों को साफ-सफाई करने एवं रिफ्लेटर टेप लगाने का अभियान चलाया जाएगा। उक्त अभियान में प्रभाारी यातायात निरीक्षक श्री चंद्रवंशी और उनकी टीम यातायात कार्यालय बालोद के स्टॉफ प्रदीप यादव, हेमसिंह गावडे़, अरविंद सिंह, देवानंद दामले, संजीत विश्वास का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page