DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों का हल्ला बोल, निकाली रैली

मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव ,वित्त सचिव एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के नाम संभागायुक्त दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

बालोद। अनिश्चितकालीन आंदोलन के 5 वें दिन नाराज शिक्षकों ने रैली निकालकर दुर्ग में मांग पत्र सौंपा जिसमें बालोद जिले से भी शिक्षक साथी शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ और नवीन शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रूप से समान भूमिका – निष्पक्ष बैनर व सामूहिक निर्णय में विनोद गुप्ता संभाग प्रभारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन दुर्ग, चंद्रशेखर तिवारी शालेय शिक्षक संघ के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांग-देय तिथि से 34% मंहगाई भत्ता व 7 वें वेतनमान के आधार पर गृहभाडा़ भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,वित्त सचिव व सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के नाम संभागायुक्त दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त प्रदर्शन में संभाग के सभी जिले के पदाधिकारी, शिक्षक सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद से दिलीप साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद,प्रदीप साहू प्रदेश संगठन सचिव ,कामता प्रसाद साहू,बीरबल देशमुख, माधव साहू,राजेन्द्र देशमुख, वीरेंद्र देवांगन,पवन कुम्भकार,,शिव शांडिल्य,मधुबाला कौशल,रिखीराम ध्रुव, नरेंद्र साहू,,संतोष देवांगन,दुर्गेश साहू, रूपेश देशमुख,चक्रधर साहू,महेंद्र देशमुख,अरुण साहू,चित्रभान साहू,संदीप साहू,तुकाराम साहू, चैलेन्द्र साहू,विजय साहू, खोमेश ठाकुर,सत्यवान पिपरिया,पवन जोशी, रंजना सिंग, भारती देशमुख, अंजुबाला साहू, रमा अग्निहोत्री, पद्मा जगत, भारतभूषण सिन्हा, चंद्रभूषण मारकंडे, नीलकंठ पिपरिया, राकेश साहू, पूर्णैंद्र धनकर, किशोर साहू, नंदकिशोर यादव, विष्णु यादव, सुमन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, के आर साहू , पवन जोशी सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

You cannot copy content of this page