DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में होगा जबर हरेली उत्सव,छत्तीसगढ़ महतारी की निकाली जाएगी शोभायात्रा

पारंपरिक नृत्य के साथ शहर भ्रमण, रात में महादेव हिरवानी कृत धरोहर की प्रस्तुति

बालोद। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा बालोद में जबर हरेली उत्सव का आयोजन किया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे गंजपारा स्टेडियम से छत्तीसगढ़ महतारी का शोभायात्रा निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य के साथ शहर भ्रमण किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक शशिभूषण चंद्राकर, चंद्रभान साहू और देवेंद्र साहू ने बताया कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। इससे पहले छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा भिलाई में हरेली का आयोजन किया जाता था। लेकिन अब 18 जिलों में पूरे एक माह तक हरेली का आयोजन किया जाता है। पहला आयोजन बालोद में होता है। इस बार शोभायात्रा में बस्तरिहा नृत्य, पंथी, गेंड़ी नृत्य, राउत नाचा, सुवा, डंडा नाच,रेला पाठा,छत्तीसगढ़ महतारीं का झांकी, अखाड़ा के साथ ही अंकित धुमाल और एटीबी डीजे लगवाया गया है। शोभायात्रा का समापन शहर के पटेल मैदान में होगा। शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के पश्चात छत्तीसगढ़िया समाज के 18 पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक महादेव हिरवानी कृत धरोहर का कार्यक्रम होगा।

You cannot copy content of this page